13 दिसम्बर के रायपुर आंदोलन का तमनार ब्लॉक के सभी शिक्षक संवर्ग समर्थन करे- अजय पटनायक ब्लॉक अध्यक्ष

13 दिसम्बर के रायपुर आंदोलन का तमनार ब्लॉक के सभी शिक्षक संवर्ग समर्थन करे- अजय पटनायक ब्लॉक अध्यक्ष
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 12.12.201 सहायक शिक्षक एलबी के लंबित मांग वेतन विसंगति/क्रमोन्नति को लेकर 13 दिसम्बर 2021 को राजधानी रायपुर में प्रदर्शन होना है। शिक्षाकर्मी के संविलियन संबंधी सभी आंदोलनों में वर्ग 03 की लगातार सराहनीय भूमिका एवं उपस्थित रहा है जिसके परिणाम स्वरूप व्याख्याता/शिक्षक/सहायक शिक्षक एलबी को संविलियन प्राप्त हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा सहायक शिक्षक एलबी के मांग व समर्थन में संघवाद से परे होकर अपने 14 दिसम्बर के आंदोलन को स्थगित कर 13 दिसम्बर के आंदोलन का समर्थन किया है। जो स्वागत योग्य निर्णय है इससे आपसी सौहार्द व एकजुटता को बल मिलता हैं। जिसके अनुसार ही समस्त व्याख्याता/शिक्षक/सहायक शिक्षक एलबी से ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटनायक ने अपील किया हैं कि संघवाद व वर्गवाद से ऊपर उठकर 13 दिसम्बर के आन्दोल के समर्थन में अवकाश लेकर आंदोलन को समर्थन देकर सफल बनाने में अपना योगदान जरूर प्रदान करें।

