नवदुर्गा प्लांट सराईपाली में हुआ बलास्ट,एक मजदूर की मौत 3 की हालत गंभीर

नवदुर्गा प्लांट सराईपाली में हुआ बलास्ट,एक मजदूर की मौत 3 की हालत गंभीरतमनार @ संदेशा 24

रायगढ़ जिले के थाना पूंजीपथरा के सराईपाली स्थित नवदुर्गा प्लांट में 16 दिसम्बर को इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट हो जाने की घटना में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
सभी मजदूरो का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना में नवदुर्गा फैक्ट्री की बड़ी लापरवाही उजागर, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की टीम जांच में जुटी।
आपको बता दें कि यह पहली दुर्घटना नहीं है इससे पहले भी फैक्ट्रियों की लापरवाही सामने आ चुकी है जिसमें कई मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड चुका है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह तकरीबन 7 बजे सराईपाली में स्थित नवदुर्गा प्लान्ट में रोजाना की भांति वहां कार्यरत श्रमिक अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक इंडक्शन फर्नेस मे ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सभी घायल मजदूरो का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पूंजीपथरा थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सराईपाली स्थित नवदुर्गा प्लांट की घटना घटी है। जिसमें एक की मौत हो गई है और तीन अभी भी गम्भीर है।

