जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल द्वारा जनपद तमनार व खम्हरिया धान उपार्जन केंद्रो का किया निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल द्वारा जनपद तमनार व खम्हरिया धान उपार्जन केंद्रो का किया निरीक्षण
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में 16 दिसम्बर को जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने धान उपार्जन केंद्र तमनार,खम्हरिया का जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने औचक निरीक्षण कर खरीदी केंद्रों में किसान व प्रबंधकों से खरीदी के सम्बन्ध चर्चा परिचर्चा की गई।

ख़रीदी केंद्रों में किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिये उन्होंने निर्देश किया।किसानों के चेहरे खिले खिले नजर आए वहीं बेहतर व्यवस्थित धान खरीदी पर समितियों को बधाई भी दिए।
उपार्जन केंद्र में किसानों की समस्याओं के सम्बंध में पूछा गया। किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्र में व्यवस्थित ढंग से खरीदने से कोई परेशानी नही हो रही है।

शासन प्रशासन द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों से कहाकि धान खरीदी में कोई भी समस्या होने पर हमे अवगत करावे तत्काल समाधान की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधराम पटेल, तमनार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल,रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामलाल पटेल,मुकुंदमुरारी पटनायक,कैलाश गुप्ता,सुरेश बेहरा,सरपंच जगन्नाथ सिदार,बासुदेव साहु,लक्ष्मन निषाद,डिलेश्वर साहू अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


