एन.आर इस्पात के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,सड़क के लिए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

एन.आर इस्पात के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,सड़क के लिए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
तमनार @ संदेशा 24 एन.आर इस्पात उद्योग द्वारा किये जा रहे मनमानी की शिकायत को लेकर दिनाँक 16 .12।2021 को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा अपना क्षमता विस्तार करते हुए आम रास्ता को अवरुद्ध कर दिए जाने पर लोगों को हो रही समस्या से निजात दिलाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन की कॉपी में बताया गया है गेरवानी से सराईपाली मुख्य मार्ग के बीच में सरायपाली के आश्रित ग्राम गौरमुड़ी है जिसके लिए लगभग 2 किलोमीटर का एक आम रास्ता पूर्वजों से प्रचलन में है। जिसका उपयोग गांव के ग्रामीण किसान कृषि कार्य तथा आवागमन के लिए कर रहे थे इसके साथ ही साथ इस रास्ते का उपयोग गांव के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा हेतु रायगढ़ व अन्यत्र स्थान जाने के लिए करते आ रहे हैं।

शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे किसान
ग्रामीणों ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व एनआर इस्पात उद्योग द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए उक्त आम रास्ता को बंद कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। ऐसी बात नहीं है कि ग्रामीणों ने अवरुद्ध सड़क से हो रही समस्या को लेकर उद्योग के मालिक को अवगत ना कराया हो परंतु उद्योग के मालिक द्वारा किसी भी प्रकार का समाधान नहीं किया गया है। जिसे जिसे परेशान होकर ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह कलेक्टर पहुंच कर ज्ञापन सौंपते हुए समस्या का निराकरण करने की मांग किया है

