संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती के मुख्य अतिथि विधायक लालजीत सिंह ने संत गुरु के आदर्शों पर चलने का आहवान किया ..

संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती के मुख्य अतिथि विधायक लालजीत सिंह ने संत गुरु के आदर्शों पर चलने का आहवान किया ..!!
संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर घरघोड़ा पहुँचे विधायक , ढोल नगाड़ों के साथ फटाखे फोड़ कर किया स्वागत
जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम और सद्भावना का संदेश देने वाले संत गुरु घासीदास बाबा की 265वीं जयंती को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया
घरघोडा @ संदेशा 24
संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती का कार्यक्रम 18 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाया जाता है घरघोड़ा में सतनामी समाज द्वारा सद्भावनापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ बाबा की जयंती मनाई गई , इस मौके पर नगर में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जय स्तम्भ चौक में प्रसाद वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक व मंत्री लालजीत सिंह राठिया शामिल हुए विधायक के आगमन पर ढोल नगाड़ों ,फटाखे फोड़ कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात जैतखाम में दिप प्रज्वलित कर झंडा फहराया व डॉ आंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया । विधायक ने उपस्थित लोगों को महान संत गुरु घासीदास के जीवन आदर्शों और संदेशों से आमजनों को अवगत कराया. साथ ही सामाजिक जनचेतना में संत गुरु घासीदास के दिए गए योगदानों को स्मरण किया साथ ही संत गुरु घासीदास के जीवन के आदर्शों और उनके द्वारा बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया है. वहीं उन्होंने लोगों को सामाजिक जनचेतना, मानव उत्थान, शिष्टाचार और मनखे-मनखे एक समान का संदेश भी दिया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा , पार्षद सुरेन्द चौधरी , दलगंजन बेहरा , प्रेम अग्रवाल , सूरज शर्मा , बसंत रात्रे , नरेश पटेल शामिल हुए ।
समाज के बुजुर्ग, युवा, महिला बच्चे शामिल रहे ।


