ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रेगांव का जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिदार ने किया शुभारम्भ

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रेगांव का जनपद सदस्य पुरुषोत्तम सिदार ने किया शुभारम्भ
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 18.12.2021
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम उत्तर रेगांव में क्रिकेट खेल समिति समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 दिसम्बर को जनपद सदस्य व भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिदार जी के मुख्य आतिथ्य व सरपंच अनिशा दयासागर पैंकरा के अध्यक्षता में शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम मैदान बेट,बाल एवं स्टम्प का पूजा अर्चना नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया गया। ओपनिंग मैच इंदिरानगर तमनार विरुद्घ बनाई खेला गया।टॉस विजेता इंदिरानगर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुक्सान पर 127 रन बनाया जिसका पीछा करते बनाई ने 89 रन ही पाया। 38 रन से इंदिरानगर मुकाबला जीत लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये व ट्रॉफ़ी
द्वितीय पुरुस्कार सात हजार रुपये,तृतीय तीन हजार रुपये मेन ऑफ दी मैच,मेंन ऑफ दी सीरीज एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम सिदार द्वारा सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शुभारम्भ मैच में मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिदार, सरपंच अनिशा दयासागर पैंकरा,केवरा सिदार,मिट्ठू लाल भगत,पूर्व सरपंच धनुरजय भगत,डीपी चौहान गुरुजी,छबि चौधरी,मनोज पंडा अन्य ग्राम के गणमान्य नागरिकों व नागरिक, आयोजन समिति सदस्य गणों की उपस्थिति रही।



