WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
खरसिया

भव्य समारोह में हुआ ‘काव्य कलश वार्षिकांक 2021’ का विमोचन

भव्य समारोह में हुआ ‘काव्य कलश वार्षिकांक 2021’ का विमोचन

साहित्यकारों एवं समाज सेवियों से भरे सभागृह में पत्रिका प्रकाशन की सराहना हुई

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

पुस्तक विमोचन के साथ-साथ विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे विभूतियों के सम्मान का साक्षी बना लखीराम आडिटोरियम खरसिया

खरसिया @ संदेशा 24 काव्य कला एवं साहित्य मंच खरसिया के मुकुट में उस वक्त एक नगीना और जुड़ गया, जब बहुप्रतीक्षित ‘काव्य कलश वार्षिकांक 2021’ पत्रिका का विमोचन हुआ।

19 दिसम्बर 2021 रविवार को लखीराम आडिटोरियम खरसिया में प्रथम वार्षिकांक काव्य कलश 2021 पत्रिका के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी आमंत्रित थे। विमोचन कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि के रूप में श्री सुनील शर्मा जी (वरिष्ठ कांग्रेसी एवं नगर पालिका परिषद खरसिया अध्यक्ष प्रतिनिधि) उपस्थित रहे साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम अध्यक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका भी तन्मयता से निभाई गई। सरिया से वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर अग्रवाल जी (संरक्षक, प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन) एवं विक्की राठौर ( सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत)विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खरसिया के पार्षद गण/ एल्डरमैन/प्रतिनिधि/गणमान्य नागरिक सर्वश्री छेदीलाल शर्मा, अरुण अग्रवाल, सुनिल विश्वकर्मा, ज्योति सिदार, परदेशी यादव, रेशम लाल गबेल, हरिशंकर दर्शन, गणेश फोटवानी, डी.एन.राठौर, प्रकाश अग्रवाल (सरिया), कलाविद् मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार रविन्द्र चौबे, बृजेश तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार सुखदेव पटनायक , सुप्रसिद्ध ओज कवि दुर्गा शंकर इजारदार, कृति कला साहित्य परिषद सीपत अध्यक्ष शरद यादव ‘अक्स’एवं अन्य उपस्थित रहे।
आमंत्रित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रीति रात्रे एवं राजकीय गीत सुधा चौहान के द्वारा सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर समाज, साहित्य जगत एवं विभिन क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिक वाले साहित्यकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिसमें काव्य कलश जागृति सम्मान गुलशन खम्हारी (रायगढ़) व पुष्पा पटनायक (तमनार) को, काव्य कलश साहित्य रत्न सम्मान अजय पटनायक ‘मयंक’ (तमनार), वेदकांति रात्रे (डभरा) व इंदू साहू (रायगढ़) को, काव्य कलश समाज गौरव सम्मान राकेश नारायण बंजारे (खरसिया) व विनोद डनसेना (बिलाईगढ़) को, काव्य कलश रत्न सम्मान संतोष मिरी (कोरबा) व लोकनाथ तांडेय (बिलाईगढ़) को, काव्य कलश कर्णधार सम्मान जमुना प्रसाद चौहान (पुसौर) व सुखदेव सिंह राठिया (तमनार) को प्रदान किया गया। साथ ही साथ गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागियों में विनोद कुमार जोगी,तिलक तिनौदी, शिवानी कुर्रे, सुखदेव राठिया, संतोष मिरी को सम्मानित किया गया।
भोजनावकाश के पश्चात कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सन्तोष मिरी, सुखदेव राठिया, वेदकान्ति रात्रे, इंदु साहू, सुचित्रा गुप्ता को साहित्यिक उपनाम से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में ‘काव्य कलश’ प्रथम वार्षिकांक के प्रधान सम्पादक मनमोहन सिंह ठाकुर, संपादक राकेश नारायण बंजारे, सह संपादक प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, जमुना प्रसाद चौहान, प्रबंध संपादक अजय पटनायक ‘मयंक’, सुखदेव राठिया, गुलशन खम्हारी, संतोष मिरी, महेत्तर लाल देवांगन, केशिका साहू, वेदकांति रात्रे, काव्य कलश मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, साहित्यकार हरप्रसाद ढेंढ़े, महेंद्र राठौर, चन्द्र प्रकाश लक्ष्मे, विनोद कुमार जोगी, तिलक तनौदी, मुकेश जांगड़े, राहुल जांगड़े, लखन लाल राठौर, नेहा ठेठवार, प्रीति रात्रे, हितेंद्र कुमार पांडेय, महेत्तर लाल देवांगन, लोकनाथ ताण्डेय, विनोद डड़सेना, लीलाधर कुम्हार, महादेव जायसवाल, धमेंद्र कुमार श्रवण, रमेश कुमार, गीता उपाध्याय, सुशीला साहू, आरती मेहर, सुधा देवांगन, डॉ दिलीप गुप्ता, रुक्मणि सिंह राजपूत, संतोष पैकरा, हरेन्द्र प्रसाद डनसेना, नेतराम राठिया, शिवानी कुर्रे, सज्जन बर्मन, प्रकाश अग्रवाल, रौशन लाल, प्रीति यादव, रश्मि मंजुला पंडा, जयन्त यादव, सत्यनारायण बरेठ, अशोक जांगड़े, सुधा चौहान, गरिमा चौहान एवं काव्य कलश मंच खरसिया जिला-रायगढ़ छग. के सदस्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन राकेश नारायण बंजारे, प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ एवं जमुना प्रसाद चौहान द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल... राजस्व पखवाड़ा बना त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, प्रथम चरण म... पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन जनगणना 2027: रायगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना का... ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा... जेपीएल तमनार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनवि... जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...