WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

रायगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान खत्म.. रायगढ़ नगर निगम के वार्ड 9 तथा 25 में 58.94% हुआ मतदान

रायगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान खत्म.. रायगढ़ नगर निगम के वार्ड 9 तथा 25 में 58.94% हुआ मतदान .

सारंगढ़ नगर पालिका में 79.34 प्रतिशत वोटिंग, 42 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद ..23 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक संख्या में किया मतदान
भाजपा और कांग्रेस दोनों कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे
मतदान केंद्रों में सुरक्षा को लेकर थी पुलिस की चाक-चौबंद इंतजाम
रायगढ़ टॉप न्यूज 20 दिसंबर। रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय आम/उप निर्वाचन 2021 के लिए आज हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कही कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। बूथों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी। रायगढ़ जिले में नगरीय निर्वाचन निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पालिक निगम रायगढ़ व नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड 9 तथा 25 में उप चुनाव हुआ दोनो ही वार्डों में विधायक प्रकाश नायक और भाजपा पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। ये दोनों सीट बीजेपी और कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद खाली हुई थी।

सुबह ठंड को लेकर मतदान धीमी गति से हुआ लेकिन जैसे जैसे धूप तेज हो रही है, वैसे वैसे ही मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती गई। लेकिन देर शाम तक मतदान उम्मीदों के अनुरूप नहीं हुआ। चुनाव में पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा गया। सभी मतदान केंद्रों पर पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। मतदान केंद्रों पर कुल पड़े मतदान में महिलाओं का ही प्रतिशत अधिक रहा। वहीं मतदान स्थल में कांग्रेस औऱ भाजपा दोनों ही दलों के छोटे से लेकर सभी दिग्गज नेता पूरी जद्दोजहद के साथ अपने पक्ष में वोटरों से मतदान कराने में जुटे थे।

मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम हैं। सभी मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इन मतदान केन्द्रों में छूट पूट नारेबाजी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान संपन्न हुआ। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने सारंगढ़ व रायगढ़ के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। । कलेक्टर श्री सिंह ने सारंगढ़ के नगर पालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला झरियापारा व जनपद पंचायत परिसर में बनाये गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदान संपन्न करवा रहे महिला अधिकारियों से मतदान के केन्द्र में हुए मतदान प्रतिशत और मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड 9 तथा 25 में हुए मतदान में 05 बजे मतदान समाप्ति की स्थिति में कुल मतदान- 58.94% हुआ जिसमें कुल 3752 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष- 1842 (59.32%) व महिला- 1910 (58.59%) थी। वहीं वार्ड वार बात करें तों वार्ड क्रमांक 09 मतदान- 63.52% हुआ जहां 2062 मतदाताओं ने वोट डाले जिसमें 1009 पुरुष और 1053 महिला थी। इसी तरह वार्ड क्रमांक 25 में 54.16% मतदान हुआ जहां 1690 मतदाताओं ने मतदान किया यहां 833 पुरुष और 857 महिलाओं ने मतदान किया।

वहीं रायगढ़ के सारंगढ़ नगर पालिका में भी वोटर्स ने वोट डाला। इसके साथ ही सांरगढ़ के 42 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट पेपर में कैद हो गई। सारंगढ़ में 79.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 16447 लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें 7990 पुरूष व 8457 महिला मतदाताओं वोट डाले है।

नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल 20,199 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 9832, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 10,367 रही।
सारंगढ़ के 15 वार्डों के लिए कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा जेसीसीजे और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे। बीजेपी कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस नगर पालिका में बीजेपी-कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला था। इससे पहले भी इस नगर पालिका में बीजेपी का ही कब्जा था।

सुबह 8 बजे से ही शहर के अलग अलग 24 मतदान केंद्रों में वोटर्स वोट डालने पहुंचे थे। कुछ मतदान केंद्रों में अच्छी भीड़ भी देखने को मिली। अब 23 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

हमारे संवाददाता अधीश रतेरिया औऱ परमेश्वर साहू ने कांग्रेस और भाजपा नेता से बात चीत की तो दोनों ही दलों के नेताओं ने अपने अपने जीत का दावा किया। फिलहाल प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद हो गया है। अब 23 दिसंबर को मतगणना के बाद हार जीत का खुलासा होगा।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल... राजस्व पखवाड़ा बना त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, प्रथम चरण म... पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन जनगणना 2027: रायगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना का... ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा... जेपीएल तमनार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनवि... जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...