गोढ़ी में प्राथ.शाला का स्वर्ण जयंती व हाई स्कूल का रजत जयंती उत्सव का भव्य शुभारम्भ

गोढ़ी में प्राथ.शाला का स्वर्ण जयंती व हाई स्कूल का रजत जयंती उत्सव का भव्य शुभारम्भ
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 21.12.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला गोढ़ी को स्थापना के स्वर्णिम 50 वर्ष स्वर्ण जयंती तथा हाई स्कूल स्थापना के गौरवपूर्ण 25 वर्ष रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम 21 से 23 दिसम्बर तक आयोजित किया गया है।

स्वर्ण जयंती उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 दिसम्बर को कन्या शिक्षा परिसर गोढ़ी में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना, वंदन दीप प्रज्वलन कर अतिथितियों को पुष्पहार, बेच लगाकर तिलकरोली से स्वागत किया गया। राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारा लगाया गया।
शुभारम्भ कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच गोविंद सिंह नेटी ने प्राथमिक शाला गोढ़ी की स्थापना 1971 व हाई स्कूल का स्थापना 1996 के संबंध में बताते उत्सव को हर्षोल्लास मनाने बधाई दी गई।मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस मुकुंद मुरारी पटनायक ने कहाकि हम बहुत ही गौरवान्वित हो रहे हैं कि स्वर्ण जयंती व रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं

।बच्चों,शिक्षकों ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है।इस उत्सव को ऐतिहासिक बनाने उत्साहित किया गया।अतिथि हरिशंकर गुप्ता,लक्ष्मण निषाद ने बच्चो को प्रोत्साहित किया। शाला विकास समिति मा. शाला के अध्यक्ष खिरोद सिंह नायक ने उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ का घोषणा करते आयोजन को सफल बनाने आव्हान किया।शारीरिक सौष्ठव एवं खेलकूद में लम्बी कूद धड़ा दौड, जलेबी दौड से प्रारम्भ किया गया।

उत्सव कार्यक्रम में 6 सदन गंगा गोदावरी कावेरी सरस्वती यमुना नर्मदा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की मनमोहक रंगोली से अतिथि ग्रामवासी मंत्रमुग्ध हुए।उच्च माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कैलाश गुप्ता अन्य अतिथियों ने प्रतिभागी प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को मेंडल से सम्मानित किया गया।
शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकुंदमुरारी पटनायक अध्यक्षता सरपंच गोविंद सिंह नेटी,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कैलाश गुप्ता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ख़िरोद सिंह नायक,अध्यक्ष कुमुदिनी निषाद,शा. वि.स.उपाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता लक्ष्मण निषाद,शिवनाथ सिदार,वासुदेव साहू आमाघाट उप सरपंच सुनीता खलको, सुभाषिनी सिदार,रत्ना साहू अहिल्या यादव,पंचगण ग्रामवासी अन्य गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,प्राचार्य मैथिली बारीक,प्रभारी प्रधान पाठक प्राथमिक श्रीमती कांता चौहान,मिडिल प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती गायत्री पटेल,फील्ड मार्शल जेपी पटेल,पीटीआई मधु मैत्री,मंच संचालन मॉरिस बेहरा थनेश्वर साहू, हीरालाल राठिया वेदव्यास महापात्र,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


