संकुल कचकोबा का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जरेकेला में सम्पन्न

संकुल कचकोबा का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जरेकेला में सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 22.12.2021 संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संकुल केन्द्र कचकोबा का आयोजन ग्राम पंचायत जरेकेला के सौजन्य से दिनांक 20 से 22 दिसम्बर से तक किया गया जिसमें संकुल के चार प्राथमिक विद्यालय जरेकेला, कचकोबा,बासनपाली, नावापारा तथा तीन माध्यमिक विद्यालय के 260 बच्चे शामिल हुए।क्रीड़ा प्रतियोगिता मे दौड़, रिले रेस ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, खो-खो, कबड्डी, गेड़ी दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, बालक- बालिका दोनों वर्गों में
प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय से खेल में प्रथम स्थान प्रथामिक शाला जरेकेला तथा माध्यमिक विद्यालय जरेकेला रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी विधाओं में प्राथमिक माध्यमिक शाला बासनपाली के प्रतिभागी विजयी हुए प्रथम स्थान माध्यमिक विद्यालय बासनपाली रहा। मुख्य अतिथि सरपंच राधेश्याम पैकरा,अध्यक्षता सरपंच बासनपाली जगन्नाथ सिदार, विशिष्ठ अतिथि सरपंच कचकोबा घुराउ राम राठिया, उप सरपंच संतोष यादव,राजेश गुप्ता युवा संगठन व महिला समूह का सराहनीय सहयोग रहा। संकुल प्राचार्य शंकर लाल जयसवाल समन्वयक गोपाल प्रसाद पटेल फील्ड मार्शल प्राचार्य करम सिंह चौहान,प्रदीप कुमार बेहरा , केशव प्रसाद चौधरी बसंत कुमार साहू रामधनी राम छेदी लाल यादव अन्य शिक्षक छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


