कन्या शाला गोढ़ी में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम ऐतिहासिक सम्पन्न @ गुरूजनो व माता पिता का सम्मान करते खूब तरक्की करें-लालजीत सिंह

कन्या शाला गोढ़ी में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम ऐतिहासिक सम्पन्न🔹कन्या शाला गोढ़ी को लालजीत सिंह राठिया ने 15 लाख की दी सौगात
🔹गुरूजनो व माता पिता का सम्मान करते खूब तरक्की करें-लालजीत सिंह
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 24.12.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के केलो नदी के गोद मे बसा ग्राम पंचायत गोढ़ी के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला गोढ़ी के स्वर्ण जयंती व हाई स्कूल के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम 21 -23 दिसम्बर 2021 में शारीरिक सौष्ठव विविध खेलकूद,देश भक्ति,करमा, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मातृ पितृ पूजन एवं पूर्व छात्र व शिक्षक समान,अतिथियों का सम्मान के साथ ऐतिहासिक सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का बरमूडा के करमा नृत्य आतिशबाजी के साथ सैकड़ो कांग्रेसियों व ग्रामवासियो एवं शालेय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ बेच तिलक रोली से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक धरमजयगढ़ एवं अध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लालजीत सिंह राठिया ने कन्या शाला गोढ़ी के स्वर्णिम 50 वर्ष स्वर्ण जयंती पर छात्राओ व गुरुजनों शालेय परिवार को शुभकामनाएं देते कहाकि गुरुजनों के छत्रछाया आशीर्वाद सहयोग से हमारा उन्नति तरक्की होता है। गुरूजनो व माता पिता का सभी सम्मान करें। शालेय परिवार द्वारा सभी पूर्व छात्राओं एवं गुरुजनों का सम्मान सराहनीय है।यहां से विद्यार्थियों पढ़कर विभिन्न पदों में सुशोभित होकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
शालेय परिवार की मांग पर ब्लॉक स्तरीय स्मार्ट प्रशिक्षण सभागार हेतु दस लाख एवं शौचालय हेतु 5 लाख रुपये देने का घोषणा किए जाने पर शालेय परिवार गदगद हुए। लघु वनोपज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार,मुकुंदमुरारी पटनायक उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अन्य ने ऐतिहासिक स्वंर्ण व रजत जयंती कार्यक्रम की बधाई दिए।
छात्राओ द्वारा मनमोहक लोक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों ने नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। मातृ पितृ को छात्राओ द्वारा पूजा अर्चना कर चरण वंदन किया गया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों गुरुजनों द्वारा आकल्पना प्राचार्य बारीक,पुष्पा पटनायक,जयप्रकाश साहू,जानकी प्रसाद पटेल, वेदव्यास महापात्र साथी के संयोजन में *प्रेरणा स्मारिका विमोचन* किया गया। सभी शिक्षकों, अतिथियों,पत्रकारगणो को शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
विकास खण्ड के 38 स्काउट,4 गाइड कैप्टन पुष्पा पटनायक,सरोजनी यादव,सरिता एक्का,
अनुराधा शर्मा,2 स्काउट मास्टर जीवन टी. राम
किशोर पंडा को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
नायक आर्ट्स न्यूज़ के संचालक दुलेन्द्र पटेल सामजिक कार्यकर्ता द्वारा देशी कचराटीपा स्वच्छता संदेशा की सराहना की गई।स्वास्थ्य विभाग से तरुण थवाईत,योगेश्वरी साहू, पटनायक,मितानिन,ग्राम पंचायत गोढ़ी सरपंच,उप सरपंच, सचिव पंचगणो, जेपीएल,तमनार पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा।
कन्या शाला गोढ़ी 1971 में पहला छात्रा शैल राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष घरघोडा,शाला नायिका जितेश्वरी पटनायक निर्मला दाऊ,तन्नी गुप्ता,नेहा गुप्ता,देशवंती साव,सरिता टोप्पो ने विद्यालय में गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन से ज्ञानवान काबिलियत बनाने पर उनका चरण वंदन किये।
शिक्षक हरिशंकर चौहान एडिशनल सीईओ बलौदाबाजार,
एस के दुबे,एलपी नायक,रजनी पंडा, पुष्पा एक्का, मोहनी चौधरी रजनी टोप्पो,जे आर साहू, सत्यकाम पंडा,जसवंत सिंह,उषा साहू सुबोध कुमार बैरागी उषा साहू,प्रदीप नायक, व्हतुर्भुज साव,गोपाल पटेल लोकेश्वर डनसेना सोनल गुप्ता अन्य शिक्षकों ने कन्या शाला में अपना योगदान,अनुभव विभिन्न सराहनीय कार्यो को बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालजीत सिंह राठिया अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह,सिदार, विशिष्ट अतिथि मुकुंदमुरारी पटनायक,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यावती कुंज बिहारी सिदार, घरघोडा ब्लाक अध्यक्ष शिव शर्मा,तमनार ब्लाक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,माणिक चंद पटनायक,लक्ष्मण निषाद वासुदेव साहू, सरपंच गोविंद सिंह नेटी, हरिशंकर गुप्ता,देवेंद्र शर्मा,बीडीसी संपत्ति सिदार,सरपंच ग़ुलापी सिदार,संकीर्तन सिदार,शिक्षा विभाग से डीईओ आरपी आदित्य,बीईओ एफ़ एल सिदार,डीएमसी समग्र शिक्षा रमेश देवांगन,एबीईओ यूके सिदार,प्राचार्य मैथिली बारीक आदर्श ग्राम्य भारती के संस्थापक लक्ष्मीनारायण चौधरी,सहयोग विद्यामन्दिर के संचालक योगेश शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,पत्रकार सरोज श्रीवास,सुधीर चौहान अन्य जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिकाओं सैकड़ो छात्राओ पालक क्षेत्रवासियो की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन शाला प्रबंधन अध्य्क्ष कैलाश गुप्ता, खिरोद नायक विक्की, कुमुदिनी निषाद सहित सभी सदस्य प्राचार्य बारीक, कांता चौहान गायत्री पटेल,शशिता खलको आश्रम अधीक्षिका,सुमन गुप्ता मंच संचालन जानकी प्रसाद पटेल मारिष बेहेरा थानेश्वर साहू,जयप्रकाश साहू ,जागेश्वर साव,वेदव्यास महापात्र,तिलक तिग्गा हीरा लाल राठिया,प्रकाश नायडू,विमला सिंह,सरिता पति,ममता पटेल,योगिता दुबे,जयंती सिदार,पीटीआई मधु मैत्री, संतोषी पटनायक,के के तिर्की,महेश्वरी पटेल, पुष्पा पटनायक,कुमारी नायक,राजेश्वरी वैष्णव,करलीना एक्का, मध्याह भोजन के महिला समूह मीरा सिदार भानुमति सिदार अन्य की समर्पित भाव कर्तव्यनिष्ठता, छात्राओ की अनुशासित, सुव्यवस्थित परिसर की अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई।


