तमनार में करण कप का भव्य तैयारियां, शुभारंभ मैच विद्युत विभाग विरुद्ध नागरामुड़ा 25 दिसंबर को

तमनार में करण कप का भव्य तैयारियां, शुभारंभ मैच विद्युत विभाग विरुद्ध नागरामुड़ा 25 दिसंबर,तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 24.12.2021 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में सर्वोदय नवयुवक मंडल,पटनायक मोहल्ला तमनार द्वारा नव वर्ष के सुअवसर पर 13 वां अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2021 -22 (स्व.विजय बोबा व सुमित पटनायक को विनम्र श्रद्धाजंलि) का आयोजन हाई स्कूल मैदान तमनार में 25 दिसम्बर को भव्य शुभारम्भ किया जाएगा।
सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला एवं समस्त ग्रामवासी तमनार द्वारा किया जा रहा है।स्पर्धा में रणजी,प्रांतीय व राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शन करते है। हाई स्कूल मैदान के चारो ओर रंग रोगन कर बेनर झंडो से सजाया गया है।25 दिसम्बर को शुभारंभ मैच विद्युत विभाग विरुद्ध नागरामुड़ा खेला जाएगा। करण कप स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार एक लाख इक्कीस हजार रुपये एवं करण कप द्वितीय पुरुस्कार इकसठ हजार रुपये एवं करण कप तृतीय पुरुस्कार ग्यारह हजार रुपये व करण कप,मेन ऑफ़ दी सीरीज पांच हजार रुपये प्रदाय की जाएगी।प्रत्येक मैच में मेन ऑफ दी मैच,बेस्ट बॉलर, बेस्टमेन,कीपर को आकर्षक पुरुस्कार,हैट्रिक चौका,छक्का, विकेट पर आकर्षक पुरुस्कार दिया जाएगा
ज्ञात हो कि अंतर्राज्जीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी,मध्य प्रदेश,झारखंड,ओडिसा,सहित राज्य के भी खिलाड़ी शामिल होते हैं जो कि बीते 12 वर्ष से आयोजित हो रही है। तमनार अंचल के मशहूर क्रिकेट खेल महाकुम्भ में लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार,रायगढ़ सांसद गोमती साय,सुंदरगढ़ उड़ीसा विधायक कुसुम टेटे यूथ आइकन पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगी।


