अटल चौक तमनार में भाजपा मण्डल तमनार ने मनाया हर्षोल्लास से मनाया भारतरत्न बाजपेयी जी की जन्मजयंती

अटल चौक तमनार में भाजपा मण्डल तमनार ने हर्षोल्लास से मनाया भारतरत्न बाजपेयी जी की जन्मजयंती
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल25.12.2021 भारतीय जनता पार्टी मण्डल तमनार द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री,प्रखर वक्ता,कवि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता जन जन के लोकप्रिय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 94 वां जन्म जयंती के शुभ अवसर पर अटल चौक तमनार में बाजपेयी जी का छायाचित्र की पूजा अर्चना जन्म जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने बताया कि
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे। वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 मे और फिर19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया।इस अवसर पर
भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला महामंत्री गीतांजली पटनायक,जिला मंत्री रत्थुलाल गुप्ता, जिला मंत्री विलिस गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,भाजपा मन्डलाध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,जनपद अध्यक्ष सविता राठिया,कमल राठिया,पूर्व भाजपा मन्डलाध्यक्ष कैलाश पटनायक,भाजयुमों जिला महामंत्री राजेश बेहरा,पूर्व भाजयुमों मंडलाध्यक्ष दीपक पटनायक,जागेश्वर बेहरा, राजू गुप्ता,सेवानिवृत मत्स्य पालन अधिकारी एस के दुबे,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गीता बारिक, सुचित्रा ठाकुर, जिला सदस्य दमयंती गजरे, संतोष गुप्ता संतोषी श्रीवास प्रेमशिला भूरी भगत,फूल कुमारी निलेश्वरी अन्य महिला मोर्चा के सदस्यों की उपस्थिति रही।


