अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप तमनार का भव्य शुभारंभ

अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप तमनार का भव्य शुभारंभ
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 25.12.2021 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार में सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला व समस्त ग्रामवासी तमनार द्वारा आयोजित 13 वां वर्ष अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2021 -22 (स्व.विजय बोबा,सुमीत पटनायक जानु को विनम्र श्रद्धाजंलि) का आयोजन 25 दिसम्बर को हाई स्कूल मैदान तमनार में भव्य शुभारम्भ किया गया।

सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर अतिथियों का श्रीफल स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। करण कप का शुभारंभ में मुख्य अतिथि समाजसेवी अश्वनी पटनायक गौटिया,ग्राम पंचायत तमनार सरपंच सुश्री गुलापी सिदार,जनपद सदस्य ममता साव,थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. पटेल,जीवन पटनायक,केशव देवता,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश पटनायक,संजय पटनायक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओंकार सिंह सिदार,पूर्व सरपंच हरेराम सिदार,के आर आर्या,दुर्गाचरण साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष जानकी राठिया,तराईमाल सरपंच कु लक्ष्मी भगत,जोबरो सरपंच कृष्णा राठिया,सत्यम पटनायक,पत्रकार उद्घोषक दुलेन्द्र पटेल, प्रताप बेहरा,अमरदीप चौहान अन्य गणमान्य नागरिक,खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।

मुख्य अतिथि अश्वनी पटनायक ने सभी खिलाडियो को खेल भावना से खेलने व आयोजन समिति को कोरोना बचाव निर्देशो का पालन करते शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी गई।

पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश पटनायक ने खेल खिलाड़ियों का जयकारा लगाते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 13 वां वर्ष में खेल भावना से खेलकर अंचल का नाम रोशन करने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन करते बधाई दी गई।

थाना प्रभारी पटेल ने सभी खिलाड़ी अनुशासित,भातृत्व खिलाड़ी भावना से खेलें।खेल एकता देश की अखंडता का प्रतीक है।सभी खिलाड़ी अनुशासित होकर हार में गम न करे कमी क्या रह गई उसमें सुधार करने प्रोत्साहित किया गया।

सरपंच सुश्री गुलापी सिदार ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों बधाई दी गई। अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात खिलाड़ियों का परिचय व नागरामुडा विरुद्ध सीएसपीडीसीएल टॉस किया गया।

नागरामुडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते 10 ओवर में 6 विकेट पर 86 रन बनाए रोमांचक मुकाबला में सीएसपीडीसीएल ने अंतिम बॉल में 86 रन बनाकर मैच ड्रा हो गया फिर सुपर ओवर में नागरामुडा में मैच जीत लिया। दूसरा मैच बाबु राव विरुद्ध जोबरो में बाबु राव ने 11 रन से जीता।तीसरा मैच बजारपारा विरुद्ध फ्रेंड्स 11 रायगढ़ में फ्रेंड्स 11 ने 41 रन से जीत हासिल किया।
स्पर्धा में रणजी,प्रांतीय व राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शन किया जा रहा है।शासकीय हाई स्कूल मैदान के चारो ओर आयोजन समिति द्वारा रंग रोगन फ़्लेक्स,झंडो सुसज्जित मैदान मंच,बैठक व्यवस्था गैलेरी को झंडा फ्लेक्स से भव्यता प्रदान की गई है।

करण कप स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार एक लाख इक्कीस हजार रुपये एवं करण कप द्वितीय पुरुस्कार इकसठ हजार रुपये एवं करण कप तृतीय पुरुस्कार ग्यारह हजार रुपये व करण कप,मेन ऑफ़ दी सीरीज पांच हजार रुपये प्रदाय की जाएगी।प्रत्येक मैच में मेन ऑफ दी मैच दी जा रही है। क्रिकेट स्पर्धा संचालक विनायक पटनायक,सत्यम पटनायक,अदैत अपूर्व पटनायक,राज पटनायक,विनय बोहिदार,अजय दास,अंपायर उमेन्द्र देवता,शेखर देवता,जमीर हुसैन,विवेक बोहिदार,समीर पटनायक,कमेंट्री दुलेन्द्र पटेल,रामभूषण पड़िहारी,रोहन पटनायक, सचिन पटनायक,स्कोरर बनितिन नेताम,शिवम बोहिदार,गौरव साहू,अभिषेक साहू अन्य सदस्यो की सराहनीय भूमिका रही।


