रेगांव क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का विजेता बना नावापारा उपविजेता रहा रेगांव

रेगांव क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का विजेता बना नावापारा उपविजेता रहा रेगांव
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 18.12.2021
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम उत्तर रेगांव में क्रिकेट खेल समिति समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मैच 26 दिसम्बर को जनपद सदस्य व भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिदार जी के मुख्य आतिथ्य व सरपंच अनिशा दयासागर पैंकरा के अध्यक्षता,तमनार सरपंच सुश्री गुलापी सिदार, जनपद सदस्य सम्पपित सिदार अन्य अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में पुरुस्कार वितरण किया गया।
सर्वप्रथम मैदान बेट,बाल एवं स्टम्प का पूजा अर्चना नारियल फोड़कर खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। फाइनल मुकाबला घरघोड़ा नावापान विरुद्ध रेगाँव टॉस विजेता रेगॉव गेंदबाजी का फैसला लिया जिसमें नावापारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 89 रन बनाया जिसका रेगाँव की टीम ने भी 7 विकेट के नुकशान में पर 89 रन बनाकर मैच ड्रा हो गया उसके बाद सुपर ओवर खेला गया जिसमे घरघोड़ा नावापारा ने मैच जीत हासिल कर लिया। और
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार घरघोडा नावापारा को दस हजार रुपये व ट्रॉफ़ी
द्वितीय पुरुस्कार रेगांव को सात हजार रुपये,तृतीय तीन हजार रुपये तीसरा पुरुस्कार पडिगाँव को 3 हजार रुपये व कप से संम्मानित किया गया। मेन ऑफ दी मैच,मेंन ऑफ दी सीरीज एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार प्रदाय किया गया। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम सिदार द्वारा सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
फायनल मैच में मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिदार, सरपंच अनिशा दयासागर पैंकरा,केवरा सिदार,मिट्ठू लाल भगत,पूर्व सरपंच धनुरजय भगत,डीपी चौहान गुरुजी,छबि चौधरी,मनोज पंडा अन्य ग्राम के गणमान्य नागरिकों व नागरिक, आयोजन समिति सदस्य गणों की उपस्थिति रही।


