तमनार
चकाबहाल के छुहीखदान में महिला की मौत,तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

चकाबहाल के छुहीखदान में महिला की मौत,तमनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 27.12.2021 थाना तमनार अन्तर्गत ग्राम पंचायत भागोरा के ग्राम चकाबहाल के छुहीखदान में पति पत्नि छुही खोदने गए थे जिसमें 45 वर्षीय महिला मीरा बाई सिदार पति मोतीलाल सिदार उम्र 45 वर्ष की मिट्टी धसने से मौके पर मौत हो गई। वही पति मोतीलाल सिदार घायल हो गया। तमनार पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई कर चिकित्सक द्वारा पीएम के बाद शव को परिवार जनों को सौपा गया।

थाना तमनार से जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोतिलाल सिदार दिनांक 27.12.2021 को सुबह अपने पत्नि श्रीमती मीरा बाई सिदार एवं बेटी के साथ गांव के पास बास बोरा छुहीखदान में छुही लेने गयी थी कि प्रार्थी मोतीलाल छुही खदान में छुही मिट्टी खोदकर ईकट्ठा किया कि करीब 07 बजे सुबह श्रीमती मीरा सिदार ने उस मिट्टी को निकालने गडडा में उतरी की अचानक छुही खदान के मिट्टी उपर से घसने से प्राथी की पत्नि श्रीमती मीरा बाई सिदार छुही मिट्टी में खदान अंदर दब गयी तथा प्रार्थी मोतीलाल सिदार भी खदान अंदर प्रार्थी के गला तक मिट्टी में दब गया था कि प्रार्थी की लड़की ने हल्ला कर ग्रामीणों को बताया फिर मोतीलाल को खदान से मिट्टी हटाकर बाहर निकाले तथा प्रार्थी की पत्नि मीरा बाई सिदार खदान अंदर मिट्टी में दबकर फौत हो गयी मृतिका के शव को गांव वाले बाहर निकाल कर रखे है कि छुही खदान से अचानक मिट्टी घसने से मीरा बाई की मौत हुई है प्रार्थी मोतीलाल सिदार की रिपोर्ट पर मर्ग क्र 70/2021 धारा 174 जा फौ कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया है।


