रेंज आईजी डांगी ने थाना तमनार के हमीरपुर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

रेंज आईजी डांगी ने थाना तमनार के हमीरपुर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
तमनार @ संदेशा 24 रायगढ़ जिला के थाना तमनार के हमीरपुर छत्तीसगढ़ – ओडिसा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का दिनाँक 28.12.2021मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी द्वारा निरीक्षण किया गया।नवनिर्मित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट हमीरपुर की निरीक्षण के दौरान अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में ओडिसा अन्य राज्यो से अवैध मादक द्रव्य गांजा,अवैध शराब,धान,अवैध कोयला खनिज पर सतत जांच कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

थाना अंतर्गत चेक पोस्ट में जांच अपराधों,शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई पर संतोषजनक बताये।रायगढ़ पुलिस द्वारा अन्य राज्यो से आ रहे अपराधी व गांजा अवैध शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है गंजा शराब के नशे से युवा व घर परिवार तबाह हो रहे। उन्होंने नई अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बनाये जाने पर अवैध शराब,गांजा,कोयला तस्करी पर रोक लगने की बात कही।
अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों व थाना प्रभारी से चर्चा किये और प्रतिदिन ओडिशा से आने वाले वाहनों का जांच कर इंट्री रजिस्टर में अंकित करने कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में ओडिसा अन्य राज्यो से अवैध मादक द्रव्य गांजा,अवैध शराब,धान,अवैध कोयला खनिज पर सतत जांच कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।
उनके साथ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले पवार,थाना प्रभारी एल पी पटेल,कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर अन्य पुलिस विभाग अधिकारी मौजूद थे थाना तमनार के सउनि दुर्गाचरण साहू,सउनि रमेश कुमार बेहरा,आरक्षक कुल्लू एवं जनप्रतिनिधियो में मिनकेतन बेहरा, आशीष मिश्रा की उपस्थिति रही।


