धौराभाठा में वरिष्ठ कांग्रेसियों को किया गया सम्मानित,पूर्व विधायक हृदय राम राठिया हुए शामिल

धौराभाठा में वरिष्ठ कांग्रेसियों को किया गया सम्मानित,पूर्व विधायक हृदय राम राठिया हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला लघु वनोपज संघ रायगढ़ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिदार के नेतृत्व में विकासखंड तमनार के ग्राम धौराभाठा में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जहां कांग्रेस के विचारधारा पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी वहीं ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। कांग्रेसियों द्वारा सम्मानित किए जाने से वरिष्ठ कांग्रेसी जन भाव विभोर नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया भी शामिल हुए। पूर्व विधायक राठिया ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। देश पर विभाजन कारी और देश को बेचने वाली शक्तियों ने कब्जा कर रखा है। भारत की विविधता में एकता वाली संस्कृति कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित रह सकती है। प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के जनता के हितों में बढ़िया कार्य कर रहे हैं।

हम सबको एक-एक कार्यकर्ताओं और जनता को कांग्रेस से जोड़ कर उनका हाथ मजबूत करना है। सुरेंद्र सिदार ने अपने संबोधन में कांग्रेस के रीती नीतियों पर प्रकाश डाला तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को भरपूर मान सम्मान देने, उनके सुख दुख में हमेशा खड़े रहने की बात कही। तथा ऐसे आयोजन लगातार करने का आश्वासन दिया ताकि क्षेत्र के कार्यकर्ता रिचार्ज होते रहे। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश गुप्ता,मुकुंद मुरारी पटनायक, धनुर्जय भगत, विक्की नायक, प्रभात पटनायक आदि ने अपने संबोधन के द्वारा कार्यकर्ताओं में उर्जा भरी। कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में निशामनी बेहरा, नरेश ठाकुर, पूर्णचंद्र ठाकुर, तमनार सरपंच गुलापी सिदार, जनपद सदस्य संपत्ति सिद्धार,सुरेश डगला, राज पटेल आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


