तमनार तहसील में 29 दिसम्बर को बेमौसम बारिश से किसान चिंतित,कई धान उपार्जन केन्द्र में धान भीगा,

तमनार तहसील में 29 दिसम्बर को बेमौसम बारिश से किसान चिंतित,कई धान उपार्जन केन्द्र में धान भीगा
तमनार @ संदेशा 24 लैलूँगा विधान सभा क्षेत्र केलो बनांचल तहसील तमनार में मंगलवार से ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और रात को मौसम के मिजाज से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई तो कई स्थानों पर जमकर गरज के साथ तेज बारिश हुई।29 दिसम्बर को तमनार घरघोडा लैलूँगा तहसील समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम बारिस होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बागवानी सब्जियाँ व खलिहान में धान भीगने से किसान चिंतित है।वही धान उपार्जन केंद्रों में समिति द्वारा खरीदी किये गए धान को तिरपाल से ढ़का गया है कई केंद्रों में धान के बोरा भीगते देखा गया।छत्तीसगढ़ शासन व विभागीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद केंद्रों में अव्यवस्था देखी गई।
नायब तहसीलदार ने बताया कि बेमौसम बारिश होने के चलते 29 दिसम्बर से सभी उपार्जन केंद्रों तमनार तहसील के तमनार,जरेकेला,सराईटोला,उपकेंद्र सराईडीपा,सराईपाली,धौराभाठा,उरबा,जोबरो,खम्हरिया में धान खरीदी बन्द कर दिया गया है।


