कलेक्टर दर पर रसोइया का वेतन को लेकर तमनार में हुई बैठक

कलेक्टर दर पर रसोइया का वेतन को लेकर तमनार में हुई बैठकतमनार छत्तीसगढ़ महिला व पुरुष मध्यान भोजन रसोइया संघ तहसील तमनार व घरघोडा के सैकड़ो महिला व पुरुष रसोइया बैठक में शामिल हुए।
एक सूत्रीय मांग कलेक्टर दर पर रसोइया का वेतन को लेकर दिनाँक 28.12.2021आदर्श स्कूल प्रांगण तमनार में बैठक हुई।उन्होंने बिगत कई माह की वेतन नही मिलने पर चर्चा परिचर्चा कर रणनीति बनाई गई। इन्होंने बताया कि हमारी मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रखते आई है । परंतु आज पर्यनत तक हमारी मांगो को शासन द्वारा पूर्ण नहीं किया गया है । वर्तमान में हम रसोइया कार्य करने वालो को 40 / – रू . प्रतिदिन के हिसाब भुगतान किया जाता है जिससे हम अपने घर परिवार का संचालन भी नहीं कर सकते । जिससे हमारी आर्थिक स्थिति काफी कमोजर होती जा रही है । हमारी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुऐं हमारी मांग कलेक्टर दर पर रसोईया श्रमिक का वेतन भुगतान करने आग्रह किया गया है।

