सराईपाली में विधायक चक्रधर सिंह व कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस

सराईपाली में विधायक चक्रधर सिंह व कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार ब्लाक के सेक्टर सराईपाली के सामुदायिक भवन में कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि गाँधी विचारधारा की पार्टी इस संगठन को एक विचारधारा के लोगों को जोड़कर देश हित में सेवा भाव करने के लिए, भारत को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त कराने और एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए बनाया। जिसका आज स्थापना दिवस है।
भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात एवं भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने भी पार्टी की स्थापना रीति नीति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,महामंत्री रामु दास महंत, बबलू साहू ,चमरू सिदार, हेम राम पटेल, बीडीसी सत्यवती शुकलाल राठिया,बीडीसी भूमिका मालाकार, नन्दकुमार सिदार,उमेश प्रधान,अक्षय गुप्ता,सूरज गुप्ता अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


