तमनार में अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप में 30 दिसम्बर को पाली 11 ने दो मैच जीता

तमनार में अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप में 30 दिसम्बर को पाली 11 ने दो मैच जीता
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 30.12.2021 अंतर्राज्जीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2021 -22 सर्वोदय नवयुवक मंडल पटनायक मोहल्ला व समस्त ग्रामवासी तमनार द्वारा आयोजित 13 वां वर्ष का प्रत्येक मुकाबला रोमांचक हो रहा है।

बेमौसम बारिश के कारण 29 दिसम्बर को कोई भी मैच नही खेला गया आयोजन समिति के अथक प्रयास से 30 दिसम्बर को दो मैच खेला गया जिसमें पाली 11 वर्सेस छताबरा में पाली 11 ने 50 रन से जीत हासिल किया।वही दूसरा मुकाबला नागरामुड़ा वर्सेस पाली 11 में पाली 11 ने 9 विकेट से जीत हासिल किया।मेन ऑफ दी मैच नावेद व सिम्मी को स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। शासकीय हाई स्कूल मैदान के चारो ओर आयोजन समिति द्वारा रंग रोगन फ़्लेक्स,झंडो सुसज्जित मैदान मंच,बैठक व्यवस्था गैलेरी को झंडा फ्लेक्स से भव्यता प्रदान की गई है।
करण कप स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार एक लाख इक्कीस हजार रुपये एवं करण कप द्वितीय पुरुस्कार इकसठ हजार रुपये एवं करण कप तृतीय पुरुस्कार ग्यारह हजार रुपये व करण कप,मेन ऑफ़ दी सीरीज पांच हजार रुपये प्रदाय की जाएगी।प्रत्येक मैच में मेन ऑफ दी मैच दी जा रही है।

