तेज रफ्तार पीकप चालक ने जेपीएल गेट 1 सड़क के पास खड़े मजदूरों को मारी ठोकर,अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार पीकप चालक ने जेपीएल गेट 1 सड़क के पास खड़े मजदूरों को मारी ठोकर,अस्पताल में भर्ती
तमनार @ संदेशा 24 तेज रफ्तार पीकप वाहन चालक ने जेपीएल गेट 1 सड़क के पास खड़े मजदूरों को मारी ठोकर मारकर दुर्घटना करने पर गम्भीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर तमनार थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना तमनार से जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवानंद निषाद आ0 अमृत निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी कुंजेमुरा ग्राम कुंजेमुरा थाना तमनार जिला रायगढ का निवासी है जो दिनांक 29.12.2021 को प्रार्थी अपनी मां एवं उसके साथी को जो जेपीएल कंपनी में मजदूरी काम करने के लिए गये थे राखी निषाद एवं उसकी एक साथी जसोबाई सिदार जो जिंदल पावर प्लांट तमनार में मजदूरी का कार्य करते है उनको छुट्टी होने पर रोज की भांति लेने गया था उनको घर वापस लेकर आने के लिए मो0सा0 फैशन एक्स प्रो से गया था घर जाने के लिए गेट नंबर 01 के सामने अपने मो0सा0 के पास तीनो खडे थे तब पीकप वाहन क्रमांक CG 12AY 5844 का चालक तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर ठोकर मारकर आहत कर भाग गया।आवेदक के आवेदन पत्र से अपराध धारा 279, 337 भादवि का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

