अति गंभीर गर्भवती विषय पर तमनार में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण

अति गंभीर गर्भवती विषय पर तमनार में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 30.12.2021 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत मंगलम भवन तमनार में

दिनांक 29 व 30 दिसंबर को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी,आर एम ए,स्टाफ नर्स एलएचवी,एएनएम का प्रशिक्षण में अति गंभीर गर्भवती माताओं की पहचान हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गांव में अति गंभीर गर्भवती माताओं की वजन ऊंचाई,बीपी शुगर,सिकल सेल एचआईवी मलेरिया खून की कमी जुड़वा बच्चा,140 सेंटीमीटर से कम ऊंचाई एवं 35 किलो से कम वजन के गर्भवती माताओं को चिन्हाकित कर उन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु जिला अस्पताल रिफर करने सम्बन्धी प्रशिक्षण दी गई।प्रशिक्षण में बीएमओ डॉ डी एस पैकरा,बीईटीओ शशिभूषण सिदार,बीपीएम घनश्याम प्रधान, प्रशिक्षक डॉ काकोली पटनायक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायगढ़,आरएमए भवानी भोय, स्टाफ नर्स नंदनी गोंड,एल एच वी छाया सिंह एवं सेक्टर प्रभारी पवन डनसेना लिबरा,धीरेंद्र प्रताप सिंह उरबा,देवेंद्र देवांगन सराईपाली,सेक्टर चिकित्सा अधिकारी,आर एम ए,स्टाफ नर्स एलएचवी,एएनएम की उपस्थिति रही।


