
बड़े गुमडा के गौटिया भुनेश्वर चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल बड़े गुमडा के गौटिया स्वर्गीय नित्यानंद चौधरी के तृतीय पुत्र सामाजसेवी,मृदुभाषी गौौटिया भुनेश्वर चौधरी जी का 82 वर्ष की उम्र निधन हो गया। निधन पर अंगिरा गोत्रीय चौधरी परिवार,अखिल भारतीय अघरिया समाज घरघोडा परिक्षेत्र बड़ेगुमड़ा सहित दशकर्म 29 दिसम्बर को अश्रुपुरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने कामना की गई।

भुनेश्वर चौधरी जी अपनी पत्नि व दो बेटा मकरध्वज,भागीरथी एवं दो बेटी एवं भैया त्रिनाथ चौधरी,बोधराम चौधरी एवं नाती नातिन भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़ गये।दशकर्म श्रद्धांजलि में सेवानिवृत प्रोफेसर राजकुमार पटेल,मनोज कुमार पटेल,लैलूँगा एल्डरमेन व अभा अघरिया समाज लैलूँगा कोषाध्यक्ष दूशिला दिनबंधु पटेल,अभा अघरिया समाज केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल,पद्मलोचन पटेल,सोहन पटेल,महेश पटेल,मिनकेतन पटेल, श्याम लाल,उड़ीसा से कृष्णा,गिरधारी पटेल,बज्रधारी,बड़े गुमड़ा से अधिवक्ता कमल किशोर पटेल,विजय चौधरी,बरत राम पटेल,रेशम लाल पटेल,पुरुषोत्तम पटेल,जगत जीवन चौधरी,हुलस पटेल अन्य सामजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।

