रोडोपाली में बालक कबड्डी प्रतियोगिता विजेता बना बुडिया ?स्वस्थ्य शरीर रखने के लिए कबड्डी खेल सर्वोत्तम – सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री

रोडोपाली में बालक कबड्डी प्रतियोगिता विजेता बना बुडिया
?स्वस्थ्य शरीर रखने के लिए कबड्डी खेल सर्वोत्तम – सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल के तमनार तहसील के ग्राम रोडोपाली में आयोजित 21वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहाकि कबड्डी खेल हमारे अंदर के आज्ञाकारिता, अनुशासन, धैर्य,ईमानदारी एवं टीम भावना को बढ़ावा देता है। कबड्डी स्वस्थ्य शरीर रखने के लिए सर्वोत्तम खेल है।कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। विजेता एक ही होता हैं परंतु जिन लोगों ने खेल में भाग लिया वो भी सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहे। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी

खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इससे एकता एवं भाईचारे की भावना पैदा होती हैं। एवं खेल अंदर के गुणों को प्रदर्शित करता है कबड्डी देश का प्राचीनतम खेल होने के साथ ही शारीरिक दक्षता का खेल है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत के साथ साथ उत्कृष्ट खेल ने विजेता टीम को जीत दिलाई है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 7000 व कप बुडिया द्वितीय रेगांव को 5000 व कप तृतीय कोसमपाली को 3000 चतुर्थ पुरस्कार सीतापली को 2000 नगद राशि के साथ चमचमाती ट्राफी प्रदान किया गया।

बता दें कि ग्राम पंचायत रोडोपाली में आयोजित 21वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 25.12.21 से 30 दिसम्बर तक चला जिसमें लगभक 65 गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया और कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रोचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बुडिया की टीम ने दक्षिण रेगांव की टीम को करारी शिकस्त देकर प्रतियोगिता का सिरमौर होने का गौरव हासिल किया 6 दिनों तक चली कबड्डी प्रतियोगिता में जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और ग्रामीण खेल प्रेमियों का स्वस्थ मनोरंजन किया।


