गायत्री मंदिर तमनार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय,सुनीति राठिया ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

गायत्री मंदिर तमनार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय,सुनीति राठिया ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 2.1.2021 केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार के गायत्री मंदिर तमनार में गायत्री मंदिर तमनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,मानस वक्ता गोकुलानन्द पटनायक ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सभी आगंतुक श्रद्धालुओ ने गायत्री मंत्र की जाप कर कलेंडर नव वर्ष मंगलमय,सुख शांति समृद्धि के साथ घर परिवार समाज निरोगमय हेतु माँ गायत्री से प्रार्थना की गई।

गायत्री परिवार ने बताया कि यहां हर दिन तिथिवार सदस्यों द्वारा प्रातः हवन पूजन आरती की जाती है। 1जनवरी सुनीति सत्यानन्द राठिया व उनके सुपुत्र का हवन पूजन कार्यक्रम है। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी अश्वनी कुमार पटनायक, गीतांजलि पटनायक,परमानंद पटनायक,जनकराम साहू,शंकर जायसवाल,दुलेन्द्र पटेल,दमयंती गजरे,सुचित्रा राजपूत,जम्बोवती,पुष्पा श्रीवास सहित अन्य गायत्री परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।


