थाना तमनार के ग्राम जोबरो में नाबालिग लड़का ने फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या

थाना तमनार के ग्राम जोबरो में नाबालिग लड़का ने फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या
तमनार @संदेशा 24 2.1.2022 थाना तमनार अंर्तगत ग्राम जोबरो में नाबालिग लड़का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले में तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना तमनार के प्रधान आरक्षक 395 उदय सिंह सिदार ने बताया कि 31 दिसम्बर को तकरीबन शाम 6 बजे ग्राम जोबरो निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर से निकला था घर वालो ने रात्रि में खोजबीन किया गया लेकिन नही मिला। सुबह पड़ोसियों ने बताया की प्राथमिक शाला भवन के पास आम पेड़ फांसी लगा ली है। परिजनों ने तमनार थाना को सूचना दी जिस पर तमनार पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम पश्चात परिजन को सौपा गया।तमनार थाने में मर्ग क्र 01/22 धारा 174 जा फौ कायम कर विवेचना में लिया गया है।

