तमनार में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण अभियान हुआ शुरू… देखे टीकाकरण सेंटर स्कूल..


4 जनवरी 2022 से तमनार में शासकीय हाई स्कूल,स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम,संत अन्ना बासनपाली,आदर्श ग्राम्य भारती,शासकीय हाई स्कूल लिबरा,ओपीजे कुंजेमुरा,ग्राम्य भारती धौराभाठा, हाई स्कूल महलोई,कन्या शाला गोढ़ी,हाई स्कूल सराईपाली, सामारुमा,तराईमाल,जीवरी एवं हाई स्कूल कुंजेमुरा में बच्चों को वैक्सिनेशन की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि 3 जनवरी से 15 से 18 वर्षो के बच्चों की टीकाकरण शुरुवात की गई है।कोविन ऐप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण सेंटर में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सिनेशन की जा रही है। वैक्सिनेशन के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदाय की जा रही है। 

