रायगढ़
रायगढ़ जिले में रात 10 से सुबह 6 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र आगामी आदेश पर्यन्त बंद..

रायगढ़ जिले में रात 10 से सुबह 6 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र आगामी आदेश पर्यन्त बंद..
रायगढ़ @ संदेशा 24 कोरोना एवं नये वेरिएंट ओमीक्रान के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा गाईड लाईन जारी किया है। इसीक्रम मे रायगढ़ कलेक्टर ने रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे दुकाने बंद करने का आदेश दिया है। लोडिंग अनलोडिंग किया जाएगा। सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। सभी पुस्तकालय, जिम सिनेमा घर एवं थियेटर बंद रहेंंगे।