महिला पतंजलि योग समिति छ.ग.ने मनाया भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस

महिला पतंजलि योग समिति छ.ग.ने मनाया भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 5.1.2022
महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 1 2, 3 व 4 की सम्मिलित ऑनलाइन निशुल्क कक्षा में आज महिला पतंजलि के राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से स्वामी नरेंद्र देव जी एवं विप्र देव जी सम्मिलित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व स्वागत के साथ हुआ। मंच संचालन राज्य संवाद प्रभारी सरिता साहू जी के द्वारा किया गया। सह राज्य प्रभारी गंगा अग्रवाल दीदी जी के मार्गदर्शन में यौगिक-जौगिंग और सूर्य नमस्कार बहन सुनीता और भाई विपिन साहू के द्वारा कराया गया एवं भाई प्रदीप के द्वारा 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प और उद्देश्य की जानकारी दी गयी। उसके बाद राज्य कार्यकारिणी सदस्य आदरणीया ममता साहू दीदी जी के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम बहन रश्मि वर्मा और आर्य शैलेंद्री व ग्रुप के द्वारा संपन्न हुआ। राज्य कार्यकारिणी सदस्य आदरणीया हेमलता साहू दीदी जी के द्वारा भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस में उसके उद्देश्य व कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। तत्पश्चात सोशल मीडिया राज्य प्रभारी आदरणीया गीतांजलि दीदी के नेतृत्व में पूज्य स्वामी नरेंद्र देव जी एवं पूज्य स्वामी विप्र देव जी के द्वारा हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ साथ ही हेमलता दीदी के द्वारा भारत स्वाभिमान न्यास का संकल्प पठन संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राज्य प्रभारी सुश्री जया दीदी जी के द्वारा अतिथियों एवम् सभी प्रतिभागियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

