सीएचसी तमनार में 6 जनवरी को 229 लोगो का कोरोना वायरस जांच मे 13 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव -डॉ. डीएस पैकरा

सीएचसी तमनार में 6 जनवरी को 229 लोगो का कोरोना वायरस जांच मे 13 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव -डॉ. डीएस पैकरा
तमनार @ संदेशा 24
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 6 जनवरी को आरटीपीसीआर टेस्ट 70 एवं एंटीजन टेस्ट 159 कुल 229 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में आरटीपीसीआर पॉजिटिव 10 व एंटीजन पॉजिटिव 3 कुल 13 ब्यक्ति की रिपोर्ट पोसिटिव की पुष्टि डॉ डीएस पैकरा बीएमओ द्वारा की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में हर दिन आरटीपीएसआर,एंटीजन, टेस्ट किया जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर होम कवरेन्टीन में रखा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया जा रहा है।डॉ डीएस पैकरा बीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार ,सांस लेने में तकलीफ,नाक बहना,जुकाम,सीने में जकड़न,खांसी,सिरदर्द निमोनिया हो तो नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच उपचार करावें।व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दे,हाथ धोते रहे,मास्क पहने एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें।अति आवश्यक काम हो तो घर से बाहर निकले।

