खरसिया के ग्राम बानीपाथर में क्रेसर संचालक की निर्मम हत्या..घटना के चंद घंटे बाद आरोपी की गिरफ्तारी में मिली पुलिस को सफलता

खरसिया के ग्राम बानीपाथर में क्रेसर संचालक की निर्मम हत्या..घटना के चंद घंटे बाद आरोपी की गिरफ्तारी में मिली पुलिस को सफलता
हत्या की सूचना पर एसडीओपी खरसिया, टीआई खरसिया दलबल के साथ पहुंचे मौके पर
क्रेसर के पीछे बानीपाथर जंगल में आरोपी के छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीमें जंगल में की घेराबंदी
जमीन विवाद पर आरोपी कुल्हाड़ी से हत्या करना स्वीकारा, कुल्हाडी व रक्त रंजित कपड़े की हुई जप्ती
रायगढ @ संदेशा 24 खरसिया आज दिनांक 08-01-2022 के सुबह करीब 11:40 बजे थाना प्रभारी खरसिया सुम्मतराम साहू को सूचना मिली कि बानीपाथर क्रेशर संचालक राजेश अग्रवाल की क्षत-विक्षत लाश उसके क्रेसर खदान के पास पड़ी हुई है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुये।
घटना की सूचना के तत्काल बाद एसपी अभिषेक मीना द्वारा एसडीओपी खरसिया से मामले की पूरी जानकारी लेकर आरोपी पतासाजी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जिले में नाकेबंदी का पांइट दिये। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव पंचानामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया, जहां पीएम बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि राजेश अग्रवाल पिता रामलाल अग्रवाल उम्र 54 वर्ष निवासी बानीपाथर खरसिया प्रतिदिन की तरह आज सुबह क्रेसर खदान गया था, जहां उसकी किसी ने धारधार हथियार से हत्या कर दिया गया है। मृतक के वारिशान बताये कि इनकी खदान से लगी हुई धोबीलाल मवार निवासी बानीपाथर की जमीन है, धोबीलाल मवार कसर खदान से जमीन प्रभावित होने पर राजेश अग्रवाल से रंजिश रखता था।

