तमनार के महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय छत जर्जर होने से हो रही परेशानियां

तमनार के महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय छत जर्जर होने से हो रही परेशानियां
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल विकास खण्ड तमनार के महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन छत
जर्जर हो जाने से बरसात समय व पानी गिरने से कमरों में पानी भरने समान खराब,कर्मचारियो को परेशानी ही रही है। इस भवन का छत जगह जगह टूट चुका है। प्रभारी परियोजना अधिकारी कु पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यलय व गोदाम भवन जीर्णोद्धार हेतु बाल विकास परियोजना की तरफ से पीडब्ल्यूडी व जनपद पंचायत के अधिकारियों व महिला बाल विकास विभाग सभपति सदस्यों को अवगत कराकर जीर्णोद्धार हेतु आग्रह किया गया है।जनपद पंचायत तमनार के महिला बाल विकास विभाग सभपति बसन्ती देवसिंह राठिया व म बा वि समिति सदस्य, जनपद सदस्य ममता साव ने निरीक्षण कर जनपद पंचायत तमनार की सामान्य सभा बैठक में इस समस्या को रखकर जनपद अध्यक्ष व विभागीय अधिकारियों द्वारा हल करने बात कही गई है।


