आदिवासी सुरक्षा मंच की बैठक पुसौर में पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया के मुख्य आतिथ्य सम्पन्न

आदिवासी सुरक्षा मंच की बैठक पुसौर में पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया के मुख्य आतिथ्य सम्पन्न
तमनार @ संदेशा24 आदिवासी सुरक्षा मंच की बैठक पुसौर मंडल के ग्राम ओड़ेकेरा में पुसौर ब्लॉक के प्रभारी लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक, पूर्व संसदीय सचिव सुनीति सत्यानंद राठिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के तहत जनजाति सुरक्षा मंच का गठन हुआ है रायगढ़ जशपुर जिला आदिवासी बनांचल क्षेत्र है।कांग्रेस सरकार हमेशा से आदिवासियों को ठगते आ रहा है हम मूल आदिवासी गोंड कंवर उरांव धनवार अन्य समाज है आदिवासी हिंदुओ का ईसाई धर्मांतरण हो रहा है। ईसाई धर्म के लोग भी आदिवासी हिंदू लिखते हैं जिससे योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में भाजपा मंडल पुसौर के मंडल अध्यक्ष सहित सभी भाजपा परिवार पदाधिकारी, सदस्य एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित हुए।

