तमनार
तमनार में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी जी की लंबी आयु के लिए रुद्राभिषेक हवन पूजन

तमनार में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी जी की लंबी आयु के लिए रुद्राभिषेक हवन पूजन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 13.1.2022 रायगढ़ जिले के केलो बनांचल तहसील तमनार के शिव मंदिर में हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के समय कांग्रेस सरकार के द्वारा षडयंत्र पूर्वक उनके काफिले को रोककर हत्या करने की साजिश को विफल करते हुए सकुशल वापस आने पर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के निर्देश पर भाजपा महिला जिला महांमत्री गीतांजली पटनायक के अगुवाई में पं योगेश जी महाराज द्वारा देवाधिदेव शिव जी का महामृत्युंजय रुद्राभिषेक और हवन पूजन किया गया। भगवान आशुतोष शिवजी से मोदी जी के लंबी आयु व एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो,जिला प्रभारी नंदनी राजवाड़े,सह प्रभारी,ज्योति पांडे, संगठन मंत्री शीला तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीति राठिया, जिला अध्यक्ष केराबाई मनहर के मार्गदर्शन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला महामंत्री गीतांजलि पटनायक के नेतृत्व में अश्वनी पटनायक,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक,महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष गीता बारीक,सुचित्रा ठाकुर, पुष्पलता श्रीवास, शीला साव,अनितादास मधुस्मिता पटनायक अर्चना बेहरा,अरुंधति साहू की उपस्थिति रही।


