तमनार
बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित,धान नही बेच पाने से किसान चिंतित

बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित,धान नही बेच पाने से किसान चिंतित
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 14.1.2022 रायगढ़ जिले के केलो बनांचल तहसील तमनार में 10 जनवरी से ही बेमौसम बारिश होने से 5 दिन से धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी बंद कर दी गई है। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह 29 दिसम्बर को बेमौसम बारिश एवं 10 जनवरी से बारिश मौसम खराब फड़ गिला होने के कारण खरीदी नही हो पा रही है। किसान बेमौसम बारिश के कारण धान नही बेच पाने से चिंतित है। 

किसानों ने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में शुरू हुई लेकिन बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित हो रहा है।अभी तक लगलग 60 प्रतिशत ही धान खरीदी हुई है। 31 जनवरी तक धान खरीदी की जानी है जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे है।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र साव ने बताया कि तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा नबम्बर से जनवरी तक खरीदी की जाती थी। वर्तमान बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित हो रही है इसलिये 15 दिवस खरीदी बढ़ाया जाए।

