डॉयल 112 वाहन में गर्भवती महिला दी नवजात को जन्म @ मितानिन की मदद से छाल राइनो स्टाफ वाहन में कराये महिला का बार्पदा प्रसव

डॉयल 112 वाहन में गर्भवती महिला दी नवजात को जन्म
●मितानिन की मदद से छाल राइनो स्टाफ वाहन में कराये महिला का बार्पदा प्रसव
रायगढ़ @ संदेशा 24 रायगढ़ पुलिस, फायर और मेडिकल इमरजेंसी के लिये डॉयल 112 की सेवा आमलोगों के लिये बेहद मददगार साबित हो रही है । इसी क्रम में दिनांक 14.01.2022 को थाना छाल अन्तर्गत ग्राम किदाबिरपारा में रहने वाली गोमती बिरहोर पति राजेश बिरहोर उम्र 24 वर्ष को प्रसव पीड़ा पर महिला के पति द्वारा डॉयल 112 को कॉल कर मदद ली गई । *मेडिकल इमरजेंसी* के कॉल पर छाल राइनो में आरक्षक बसंत लकड़ा, वाहन चालक संदीप चौहान महिला के घर के लिये रवाना हुये और महिला तथा उनके परिवार की महिला को वाहन में बिठाकर CHC हाटी के लिये रवाना हुये, रास्ते में ग्राम पुरंगा के पास महिला को तेज पीड़ा होने पर डॉयल 112 स्टाफ द्वारा वाहन को रोका गया और मितानीन की मदद से महिला का वाहन में बर्पादा प्रसव कराया गया जिसके तत्काल बाद महिला व नवजात को CHC हाटी ले जाकर भर्ती कराया गया । सीएचसी की नर्स बतायी कि कुछ और देरी होने पर महिला और नवजात दोनों को खतरा हो सकता था, फिलहाल महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं ।

