महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

तमनार @ संदेशा 24 महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में चल रहे ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 1,2,3 और 4 के सम्मिलित कक्षा में दिनांक 16 जनवरी 2022 को रविवारीय सत्र में सूर्य नमस्कार स्ट्रैचिंग अभ्यास के साथ में एरोबिक अभ्यास आर्य शैलेंद्री के द्वारा कराया गया और साथ ही प्राणायाम सहित “रामचरितमानस” के “श्री राम जन्म प्रसंग”के सुंदर पठन प्रस्तुति ग्रुप के बहनों द्वारा की गई श्री रामलला के जन्म पर बहन बहन रोज कोसे के द्वारा लावनी नृत्य की प्रस्तुति की गई…
तत्पश्चात कार्यक्रम का मुख्य बिंदु 36 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। सत्र में राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा दीदीजी, सह- राज्य प्रभारी आ. गंगा अग्रवाल दीदीजी राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू दीदी जी और हेमलता साहू सोशल मीडिया राज्य प्रभारी गीतांजलि पटनायक एवं राज्य संवाद प्रभारी सरिता साहू सहित कई जिले की प्रभारी तहसील के प्रभारी और कर्मठ बहने उपस्थित रहे।ममता साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बहन विंद्रा चौहान के द्वारा मंच संचालन, बहन लीलावती के द्वारा लिंक समायोजन एवं कार्यक्रम में प्रतिभागी कमला अग्रवाल, अखिलेश्वरी शुक्ला, रश्मि श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, नीयाली बोहीदार,नीलम गुप्ता, ललिता श्रीवास्तव, सूर्यकांता कश्यप,दमयंती गजरे, लक्ष्मी नौटियाल,मनीषा गोपाल, प्रीति गुप्ता,इंद्राणी पांडे,जंबोवती जायसवाल,देव कुमारी वर्मा, संतोषी यादव, मनोरमा पांडे, शर्मिला नायक, सुनीता राजवाड़े, चमेली साहू,अनीता अग्रवाल, संध्या तिवारी,साधना तिवारी, मीना साहू,आशा सोनी, सुषमा गुप्ता और उर्मिला साहू इन आदरणीय बहनों के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

