लारीपानी -घरघोडा सड़क में यात्री बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर,मौके पर ही मौत

लारीपानी -घरघोडा सड़क में यात्री बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर,मौके पर ही मौत
घरघोडा @ संदेशा 24 जिले में सड़क हादसों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खड़ी पहाड़ सड़क पर बस और बाइक में भिड़ंत होने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार लारीपानी -घरघोडा सड़क अंतर्गत खड़ी पहाड़ मन्दिर के पास सड़क पर 16 जनवरी को एक यात्री बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गयी है। मोटरसाइकिल में 3 युवक सवार होकर कया जा रहे थे। तभी लारीपानी की तरफ से पूर्णागिरी बस आ रही थी इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल चालक समेत तीनों सवारी गिर पड़े। बाइक पर सवार चालक को हाथ में चोट लगी, तो वहीं दूसरा व्यक्ति गिरते ही भाग खड़ा हुआ लेकिन बाइक के पीछे बैठा हुआ तीसरे युवक के सर के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव से पूर्णागिरी बस रायगढ़ जा रही थी उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों के साथ बस की भिड़ंत हो गई जिसमें घटनास्थल पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। मामले की सूचना लैलूंगा थाना को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मृतक व्यक्ति का नाम सुरेंद्र चौहान है और वो ग्राम घियारमुड़ा का निवासी है। घटना की सूचना लैलूंगा थाने को ग्रामीणों ने दे दी है।


