तमनार
राममंदिर चौक तमनार में आधा दर्जन तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

राममंदिर चौक तमनार में आधा दर्जन तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
तमनार @संदेशा 24
तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तमनार पुलिस ने कार्रवाई किया गया।
ज्ञात हो कि ओवरलोड तेज रफ़्तार वाहनों की वजह से कई हादसे हो रहे है। ग्रामीणों ने पिछले माह चक्का जाम कर तेज रफ्तार ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई हेतु एसडीएम तहसीलदार व पुलिस प्रशासन से मांग की गई थी। साथ ही हुंकराडीपा से गोढ़ी तक 20 किमी प्रति घण्टा गतिसीमा बोर्ड लगाने मांग की गई थी जिस पर गतिसीमा बोर्ड लगया गया है फिर भी भारी वाहनों ट्रेलरों द्वारा पालन नही करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।


