ग्राम पंचायत डारआमा में निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न ?करमसिंह अगरिया ने निकटतम प्रत्याशी रामप्रसाद किसान से 80 मत के अंतर से जीता

ग्राम पंचायत डारआमा में निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न
?करमसिंह अगरिया ने निकटतम प्रत्याशी रामप्रसाद किसान से 80 मत के अंतर से जीता
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 20.1.2022 रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत डारआमा में सरपंच पद हेतु निर्वाचन का मतदान कोरोना बचाव दिशा निर्देशों का पालन करते शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

ग्राम पंचायत अन्तर्गत कुल 990 मतदाताओं में 830 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 84 प्रतिशत मतदान हुआ। सरपंच पद हेतु 5 प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत करमसिंह अगरिया को 323 मत एवं निकटतम प्रत्याशी रामप्रसाद किसान को 243 मत प्राप्त हुए। करमसिंह अगरिया ने 80 मत के अंतर से जीत हासिल किया। सदानन्द किसान को 170,रमशिला किसान को 52 एवं जयंती धनवार को 15 मत प्राप्त हुआ।
सर्वप्रथम रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री माया आंचल तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एस के मरकाम जनपद सीईओ,जोनल अधिकारी एफ़ एल सिदार बीईओ,सुश्री अनुराधा पटेल नायब तहसीलदार,पीठासीन अधिकारी लखन लाल निषाद,बनमाली निषाद अन्य कर्मचारियों पुलिस प्रशासन से सीएसपी आईपीएस योगेश कुमार पटेल,टीआई कृष्णकांत सिंह,पुलिस कर्मचारियों,सीएचसी तमनार बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,जनपद कर्मचारियों द्वारा कोविड़ 19 बचाव छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते निर्वाचन प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

जोनल अधिकारी जोनल अधिकारी एफ़ एल सिदार बीईओ ने बताया कि जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत डारआमा में सरपंच पद हेतु 990 मतदाताओ में 830 मतदाताओ ने मत प्रयोग किया जिसमें 27 मत खारिज, 803 मत विधिमान्य रहा।

प्रत्याशी राम प्रसाद अगरिया 323,रामप्रसाद किसान 243, सदानन्द किसान 170,रमशिला किसान 52 एवं जयंती धनवार को 15 मत प्राप्त हुआ।मतदान केंद्र में मतदाता ग्रामवासियो में महिलाओ में भारी उत्साह रहा। निर्वाचन में लगी सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं मतदाताओ ने कोरोना बचाव शासन के निर्देशों का पालन करते नजर आए।सभी आगंतुक मतदाताओ को सेनेटाइज व बिना मास्क वालो को मास्क प्रदाय किया गया। पुलिस के जवान व कोटवार एवं कर्मचारियों द्वारा निर्बिघ्न शांतिपूर्ण मतदान में सराहनीय योगदान रहा।


