छोटे गुमडा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर 10 वर्षीय बालक की मौत घरघोडा थाने में मामला दर्ज

छोटे गुमडा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर 10 वर्षीय बालक की मौत घरघोडा थाने में मामला दर्ज
घरघोडा @ संदेशा 24 थाना घरघोडा अन्तर्गत छोटे गुमडा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घरघोडा पुलिस पंचनामा कार्रवाई पीएम पश्चात परिवारजनों को सौपा गया।थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
थाना घरघोडा से जानकारी के अनुसार प्रार्थी धजाराम कुर्रे ग्राम छोटे गुमडा थाना घरघोडा निवासी है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 18.01.22 को जरूरी काम से घरघोडा आया था कि प्रार्थी का भाई संतराम कुर्रे फोन कर बताया कि उसका भतिजा किर्तीराम कुर्रे उम्र 10 वर्ष के छोटे गुमडा से बडे गुमडा जाने वाली मेन रोड दर्रीडीपा किनारे पर खेल रहा था की करीबन दोपहर 2.00 बजे एक लाल रंग का मैसी ट्रेक्टर क्रमांक CG 13AN 9974 का चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर किर्तीराम कुर्रे को एक्सीडेंट कर दिया जिससे कमर एवं शरीर के अन्य भाग में चोट लगने से फौत हो गया, की सूचना पाकर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया हूँ। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्र 0014/22 धारा 304 A IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

