धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल को मिली 2 बाइक एम्बुलेंस,पहुंच विहीन क्षेत्र में होगी कारगर

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल को मिली 2 बाइक एम्बुलेंस,पहुंच विहीन क्षेत्र में होगी कारगर
धरमजयगढ़ @ संदेशा 24 शेख़ आलम
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में कलेक्टर व जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य को लेकर एक अनूठी पहल की गई है। धरमजयगढ़ सिविल हॉस्पिटल को 2 बाईंक एम्बुलेंस दिया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य है पहुंचविहीन इलाके से मरीज को करीबी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना है जिसका ट्रायल फिलहाल जारी है।

धरमजयगढ़ बीएमओ बीएल भगत के अनुसार धरमजयगढ़ सिविल हॉस्पिटल को दो बाइक एम्बुलेंस दिया गया है जो कहीं न कहीं क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है बता दें,इस बाइक एम्बुलेंस की खासियत यह है कि बीहड़ पहुंविहीन क्षेत्रो में आसानी से मरीज के घर तक पहुंच सकता है मरीजों के के लिए कारगर साबित हो सकता है इवेंट मिलने पर जहां इमरजेंसी चार पहिया वाहन को पहुंचने में कठिनाई होती है वह पहुंच नही पाती है इन हालातों में यह बाइक एम्बुलेंस आसानी मरीज के घर तक पहुंच सकता है और समय रहते बड़ी आसानी से मरीज को करीबी स्वास्थ्य केंद्र तक लाया जा सकता है बता दें,बाइक एम्बुलेंस में टूल बॉक्स के अलावा छोटी आक्सीजन किट की व्यवस्था है वहीं बाइक एम्बुलेंस की खास खासियत यह भी की मरीज को गर्मी,ठंठ एवं बरसात के थपेड़े से बचाया जा सकता है बहरहाल आज धरमजयगढ़ सिविल हॉस्पिटल से बाइक एम्बुलेंस को क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा हरि झंडी दिखाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा आपको बता दें,दोनों बाइक एम्बुलेंस खासकर पहुंचविहीन इलाका से संबंधित क्षेत्र जैसे कुमरता उप स्वास्थ्य केंद्र एवं चाल्हा के लिए रवाना किया जाएगा।

