अ.भा.अधरिया समाज क्षेत्र तमनार ने मास्क वितरण अभियान हेतु तहसीलदार को दिया गया आवेदन

अ.भा.अधरिया समाज क्षेत्र तमनार ने मास्क वितरण अभियान हेतु तहसीलदार को दिया गया आवेदन
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 22.1.2022
अखिल भारतीय अधरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों को सार्वजनिक स्थल बाजारों में निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरूकता अभियान हेतु अनुमति प्रदान करने तहसीलदार तमनार को आवेदन दिया गया है।
ज्ञात हो कि तमनार तहसील के ग्रामीणों व सामाजिक बंधुओं की आग्रह पर अ.भा.अधरिया समाज क्षेत्र तमनार 15 परिक्षेत्र अन्तर्गत साप्ताहिक बाजारों में मास्क वितरण करने का निर्णय लिया गया है। अघरिया समाज के समाजसेवियों अन्नदाता, व्यवसायी, शासकीय व अशासकीय अधिकारी कर्मचारियों सहित गणमान्य सैकड़ो दानदाताओं द्वारा भारी उत्साह के साथ दान सहयोग हेतु अपना नाम अंकित कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी संकटकाल वर्ष 2020 में अ.भा.अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा लॉक डाउन में फंसे सैकड़ो जरूरतमंद मजदूरों हेतु सुखा राशन समाग्री के साथ साबुन, मास्क, सेनेटाईजर वितरण किया गया था। इस पुनीत कार्य हेतु शासन प्रशासन व जरूरतमंदों के साथ सभी वर्गों द्वारा अघरिया समाज का सराहना किया गया।



