ग्राम महलोई के सरोजनी मिश्रा जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

महलोई के सरोजनी मिश्रा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 23.1.2022 जनपद तमनार के ग्राम महलोई के सरोजनी मिश्रा जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन पर उत्कल ब्राम्हण समाज,गायत्री परिवार, एवं पेंशनधारी कल्याण संघ तमनार द्वारा उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।पेंशनधारी कल्याण संघ तमनार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद मिश्रा जी के धर्मपत्नि सरोजनी मिश्रा जी का हृदयाघात से दिनाँक 17.1.2022 सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है।इन्होंने अपने एक पुत्र तीन पुत्री एवं भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़ गई है । आप ममतामई मृदुभाषिणी धर्म परायण थी।आपके निधन से ग्रामवासी उत्कल ब्राम्हण समाज,गायत्री परिवार, एवं पेंशनधारी कल्याण संघ तमनार परिवार शोक सन्ताप्त है। द्वादशकर्म 28 जनवरी शुक्रवार को सम्पन्न होगी। शोक सन्ताप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति एवं आत्मा को सद्गति प्रदान ईश्वर से प्रार्थना की गई।


