जेपीएल स्टेट बैंक के गेट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के एक्सीडेंट करने से पिकप वाहन में सवार हुए गम्भीर घायल

जेपीएल स्टेट बैंक के गेट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के एक्सीडेंट करने से पिकप वाहन में सवार हुए गम्भीर घायल
तमनार @संदेशा 24 जेपीएल स्टेट बैंक के गेट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के एक्सीडेंट करने से पिकप वाहन में सवार सभी कर्मचारी गम्भीर घयल हो गए। जानकारी के अनुसार नवरतन पटेल पिता अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष सा0 ग्राम डोलेसरा थाना तमनार का रहने वाला है जो कि सीनू इंजिनियरिंग वर्क्स में साईट इंजार्च के पद पर कार्यरत है कि दिनांक 23.1.2022 को सीनू इंजिनियरिंग कंपनी का पिकप वाहन क्रमांक CG12S3618 में कंपनी के कर्मचारियों को उर्जानगर सिफट डयूटी पर आ रहे थे उक्त् गाडी को चालक चंद्रभान कोरम एवं गाडी में कर्मचारी उपेन्द्र कुमार यादव एवं दीपक केंवट बैठे थे कि कि गाडी जेपीएल स्टेट बैंक के गेट के पास पहुंचे थे कि सामनें से गलत साईड से ट्रेलर वाहन क्र CG04 T0781 का चालक तेजी व लापरवाहीपूर्व उपेक्षापूर्वक चलाते लाकर एकसीडेंट कर दिया जिससे पिकप वाहन में बैठे सभी कर्मचारी व ड्रायवर को गंभीर चोटे आयी जिन्हे तत्काल ईलाज हेतू सीएचसी तमनार लाया गया जो चिकित्सक द्वारा उन सभी को रायगढ रिफ़र कर दिया गया हैं।इस संबंध में कार्यवाही हेतु लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदक के आवेदन पर से थाना तमनार में अपराध क्र 0030/22 धारा 279, 337 IPC का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


