जेपीएल गेट 2 के पास रखे हीरो होंडा बाइक की हुई चोरी,तमनार पुलिस जांच में जुटी

जेपीएल गेट 2 के पास रखे हीरो होंडा बाइक की हुई चोरी,तमनार पुलिस जांच में जुटी
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अन्तर्गत जेपीएल गेट 2 के पास रखे हीरो होंडा बाइक की चोरी हो जाने पर तमनार पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।थाना तमनार से जानकारी के अनुसार आवेदक लक्ष्मीप्रसाद साहू पिता गजानंद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बासनपाली थाना तमनार का निवासी है जो कि दिनांक 20.01.2022 के 02:00 बजे मो0सा0 हीरोहोण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक CG 13R 9617 को जिंदल पावर प्लांट गेट नंबर 02 पर खडा कर चला गया डियूटी करने जिंदल पावर प्लांट गया था । टियूटी कर दिनांक 21.01.2022 के सुबह 06:00 बजे गेट नंबर 02 पर आकर देखा तो मेरा मो0सा0 क्र0 CG 13R 9617 नही था आसपास पता तलाश किया गया कही पता नही चला । मेरे मो0सा0 क्र0 CG 13R 9617 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गाया है आस पास ढूढने पर नही मिलने पर थाना तमनार में एक लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन पत्र से अपराध धारा सदर 379 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


