केलो बनांचल तहसील तमनार में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया 73 वां गणतंत्र पर्व

केलो बनांचल तहसील तमनार में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया 73 वां गणतंत्र पर्व

तमनार @ संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 26.1.2022 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 73 वें गणतंत्र दिवस सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्रवासियो सहित देश वासियो को 26 जनवरी 73 गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
सभी शैक्षणिक संस्थाओ,शासकीय कार्यालय,गैर शासकीय, अस्पताल,थाना,पंचायत भवन अन्य प्रतिष्ठानों में अधिकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोविड़ प्रोटोकॉल के तहत सादगीपूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया। कोरोना संकट काल तीसरी लहर के कारण तमनार हाई स्कूल मैदान में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होने से बच्चे छात्र छात्राएं मायूस हुए।
तहसील कार्यालय व परियोजना कार्यालय में तहसीलदार माया आंचल, नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल,बीईओ कार्यालय में बूढा गौटिया गुप्ता,बीईओ एफ़ एल सिदार एबीईओ यू के सिदार,खेमराज तिवारी,प्री पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में,

हायर सेकेंडरी में शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकुन्द मुरारी पटनायक,ग्राम प्रमुख अश्वनी कुमार पटनायक,सरपंच गुलापी सिदार,बीडीसी ममता साव,प्रिंसिपल आश्रिता कुजूर,सीएचसी में ध्वजारोहण बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,पुलिस थाना मे टीआई निरीक्षक एल पी पटेल,पंचायत भवन में सरपंच गुलापी सिदार,

जनपद कार्यालय में ध्वजारोहण सविता कमल राठिया, बुढा गौटिया गुप्ता,सीईओ एसके मरकाम,फारेस्ट आफिस में वन परिक्षेत्राधिकारी सी आर राठिया ने ध्वजारोहण किया।अन्य शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुख जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।



