अधरिया समाज क्षेत्र तमनार व ग्राम पंचायत द्वारा साप्ताहिक बाजार में हजारो लोगो को बांटा मास्क,जनजागरूकता पम्पलेट,

अधरिया समाज क्षेत्र तमनार व ग्राम पंचायत द्वारा साप्ताहिक बाजार में हजारो लोगो को बांटा मास्क,जनजागरूकता पम्पलेट,
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 26.1.2022 अखिल भारतीय अधरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा कोरोना संकट काल में बिना मास्क वाले जरूरतमंदों को दिनांक 27 जनवरी गुरुवार को साप्ताहिक बाजार तमनार में हजारो लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण व कोरोना बचाव जनजागरूकता पम्पलेट वितरण किया गया।
सर्वप्रथम इष्ट देव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात कोविड़ प्रोटोकाल शासन के नियमो का पालन करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री गुलापी सिदार सरपंच ग्राम पंचायत तमनार,दुर्योधन पटेल जी की अध्यक्षता व केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेन्द्र पटेल पत्रकार,ग्रामाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, महिला संयोजिका सत्यभामा चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,द्रुपद बोहिदार पूर्व उपसरपंच,प्रभात मिश्रा सचिव,ललिला साहू रोजगार सहायक, त्रिलोचन चौधरी, यूनामणि पटेल,वेदराम पटेल पटवारी,टिकेंद्र पटेल युवा कार्यकर्ता व केंद्रीय, क्षेत्रीय पदाधिकारी वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओ की
उपस्थिति में निःशुल्क मास्क वितरण व जनजागरूकता अभियान शुभारंभ की गई।
साप्ताहिक बाजार मुख्य द्वार में स्टाल लगाकर बिना मास्क वालो को बितरण के साथ बाजार शेडो में बिना मास्क वाले दुकानदारो व ग्राहकों को मास्क पम्पलेट वितरण किया गया। बाजार में आये दुकानदार व ग्राहको ने निःशुल्क मास्क पाकर गदगद नजर आए।सभी ने अघरिया समाज के समाजसेवियों व ग्राम पंचायत को धन्यवाद दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी संकटकाल वर्ष 2020 में अ.भा.अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा लॉक डाउन में फंसे सैकड़ो जरूरतमंद मजदूरों हेतु सुखा राशन समाग्री के साथ साबुन, मास्क, सेनेटाईजर वितरण किया गया था। इस पुनीत कार्य हेतु शासन प्रशासन व जरूरतमंदों के साथ सभी वर्गों द्वारा अघरिया समाज का सराहना किया गया।
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्रामीणों व सामाजिक बन्धुओ की आग्रह पर छ ग शासन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अनुमति से सार्वजनिक स्थल,साप्ताहिक बाजार तमनार,कसडोल,तराई माल,सराईपाली, पूंजीपथरा, धौराभाठा,पालीघाट,महलोइ,धौराभांठा,झिंकाबहाल, खम्हरिया, मिलुपरा, उरबा अन्य साप्ताहिक बाजारों में हजारो मास्क निःशुल्क वितरण की जा रही है।

विकास खण्ड तमनार के 15 परिक्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्र में निवासरत केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियो वरिष्ठ गणो महिला व युवा मंच सहयोगी दानदाताओं द्वारा अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
अघरिया समाज के समाजसेवियों अन्नदाता, व्यवसायी, शासकीय व अशासकीय अधिकारी कर्मचारियों सहित गणमान्य सैकड़ो दानदाताओं द्वारा भारी उत्साह के साथ दान सहयोग किया जा रहा है।



